संतुलित आहार किसे कहते हैं ? – Santulit Aahar Kise Kahate Hain

Santulit Aahar Kise Kahate Hain :- दोस्तों, सेहत बनाने के लिए आपको बहुत से लोगों ने संतुलित आहार खाने की सलाह दी होगी, मगर क्या आपने कभी सोचा है, कि आखिर संतुलित आहार का मतलब क्या होता है और संतुलित आहार होता क्या है ?

अगर आपका जवाब ना है और आप संतुलित आहार से संबंधित जानकारी को प्राप्त करना चाहते हैं। तो हमारे इस लेख के साथ अंत तक बने रहे।

तो चलिए शुरू करते हैं, इस लेख को बिना देरी किए हु ए और संतुलित आहार से जुड़ा जानकारी प्राप्त करते हैं। Free Fire India Apk Download


संतुलित आहार क्या है ? – Santulit Aahar Kya Hai

संतुलित आहार हमारे स्वास्थ्य को उत्तम बनाता है और साथ ही साथ हमें लंबी उम्र प्रदान करता है। संतुलित आहार ऐसा आहार होता है जिसमें प्रोटीन, कार्बोहाइड्रेट , विटामिन , खनिज लवण , वसा और जल शारीरिक जरूरत के हिसाब से सही मात्रा में मौजूद होते है।


संतुलित आहार किसे कहते हैं ? – Santulit Aahar Kise Kahate Hain

संतुलित आहार ऐसा आहार होता है, जिसमें निश्चित अनुपात और मात्रा में अलग-अलग प्रकार के खाद्य पदार्थ हो, ताकि शरीर को विटामिन, खनिज, कैलोरी , प्रोटीन और दूसरे आवश्यक पोषक तत्व पर्याप्त मात्रा में मिल पाए।

आहार को संतुलित बनाने के लिए उसमें सभी खाद्य समूह जैसे हरी सब्जियां , दालें , डेरी प्रोडक्ट   अनाज , फल , वसा, मांस , मछली, अंडा , मौसम के अनुसार फल और सब्जियों का उचित और पर्याप्त मात्रा में  मौजूद होना आवश्यक है।

ऐसा भोजन जिसमें कार्बोहाइड्रेट से कुल कैलोरी का 60 से 70% मिले, प्रोटीन से 10 से 12% और वसा से कुल कैलोरी का 20 से 25% भाग मिलता हो, वह संतुलित आहार कहलाता है।


संतुलित भोजन के दिशा निर्देश

  • यदि संतुलित भोजन की बात करें तो सामान्य खाने में सुबह का नाश्ता, तीन बार meal तथा दो बार snacks शामिल होता है, जिसमें से सुबह का नाश्ता संतुलित भोजन में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है, क्योंकि यह पूरे दिन भर का प्रथम भोजन होता है।
  • जल का बार-बार घुट घुट करके सेवन करना भी संतुलित भोजन में शामिल है। Actually ये भोजन को पचाने में मदद करता है और हमारे पाचन तंत्र को स्वस्थ रखने में भूमिका निभाता है।
  • भोजन में सब्जियों और सलाद जैसे अधिक भोजन का सेवन करना चाहिए और कैलोरी की बजाए कच्चे खाने वाली चीज पर ध्यान केंद्रित करना चाहिए।
  • दालों और अनाज को अपने भोजन में शामिल करना चाहिए।
  • प्रत्येक दिन फलों का सेवन करना चाहिए।
  • भूख लगने पर स्नेक्स खाए यह हल्का भोजन भी होता है और आपकी भूख को भी शांत करता है। साथ में शरीर को भी स्वस्थ रखता है।
  •  सुबह के नाश्ते में आप फूलों के रस का भी सेवन कर सकते हैं यह भी आपके स्वास्थ्य के लिए उत्तम होता है।
  • उत्तेजक पदार्थ जैसे चीनी, शराब , केफिन आदि से दूरी बनाए रखने की कोशिश करें कि बाहर का खाना हफ्ते में केवल एक बार खाएं।
  • अपनी भूख से थोड़ा कम भोजन ही करें।

संतुलित आहार से स्वास्थ्य को मिलने वाले लाभ
  • संतुलित आहार करने से बीमारियों के लक्षणों को कम किया जा सकता है यानी किए छोटी छोटी बीमारी जो शरीर एवं मानव शरीर को हर समय घेरे रखती है, उन से बचा जा सकता है।
  • संतुलित भोजन करने से शरीर तनावमुक्त रहता है और ऊर्जावान तथा सवस्थ महसूस करता है।
  • संतुलित भोजन कैंसर, हृदय रोग , मधुमेह जैसी बीमारियों को रोकने मे भी मददगार साबित हुआ है।
  • स्वस्थ और संतुलित भोजन ग्रहण करने से शरीर में ऊर्जा बढ़ती है।
  • कार्य करने के तरीकों में सुधार आता है यह पाचन तंत्र को मजबूत रखता है।
  • सबसे अहम बात वजन बढ़ने से रोकता है क्योंकि कहा जाता है कि बढ़ता हुआ वजन ही बहुत सारी बीमारियों को बुलावा देता है।
  • संतुलित भोजन करने से किसी पर्टिकुलर विटामिन पोषक तत्व की वजह से शरीर में होने वाली बीमारियों से बचा जा सकता है।
  • संतुलित आहार से शरीर को एंटीऑक्सीडेंट और रेशा जैसे विटामिन ई, बीटा कैरोटीन , विटामिन सी , सेलेनियम और राइबोफ्लेविन तत्व मिल जाते हैं जो हमारे शरीर को अनेक प्रकार की क्षति और कई रोगों से प्रोटेक्ट करने में मदद करता है।

  • संतुलित भोजन में मौजूद पोषक तत्व से मांसपेशियों को मजबूती मिलती है।
  • संतुलित भोजन मैं मौजूद प्रोटीन की बात करें तो अगर हमारे शरीर को प्रोटीन ना मिले तो गंजापन , गठिया, हृदय रोग जैसी बीमारियां हो जाती है। इसीलिए प्रोटीन से भरपूर भोजन ग्रहण करना चाहिए, जिसमें दूध, दही, सूखे मेवे सीफूड , अंडा , मीट इत्यादि शामिल होते हैं।
  • शरीर के लिए विटामिन और मिनरल्स भी जरूरी होता है। यह हमारे शरीर से खून की कमी को दूर करते हैं और हड्डियों को मजबूत बनाते हैं। विटामिन और मिनरल्स सब्जियों और ताजे फलों से प्राप्त होते हैं । आयरन पोटेशियम, कैल्शियम और आयोडीन महत्वपूर्ण मिनरल्स होते हैं।

स्वस्थ और संतुलित भोजन के सुझाव
  • अपने खाने में मां को कम करें और सब्जिओ को जोड़ें।
  • रोटी बनाते के लिए रिफाइंड आटे की बजाय साबुत किस्म के आटे का प्रयोग करना लाभदायक होता है।
  • ऐसी पदार्थ जो तेल में तलकर बनाए गए हैं उनका अतिरिक्त तेल हटाने के लिए खाद्य पदार्थों को सोखे।
  • म्योनीज का प्रयोग कम करें और कम वसा वाले दही के उपयोग को बढ़ाये।
  • नियमित दूध के बजाय स्कीम उसका उपयोग करें।
  • दही में कटे हुए फलों को मिला करो उसका सेवन करें।
  • अपने आहार में वसा की मात्रा को कम से कम बनाए रखने की कोशिश करें। वसा के रूप में जैतून मछली बीज और बादाम अच्छा होता है।
  • बिना चर्बी वाले उत्पाद को चुने।
  • क्रीम की बजाए कम वसा वाले दही, corn-starch आदि का उपयोग सब्जी को गाढ़ा करने में करें।
  • साबुत अनाज की रोटी को अधिक महत्व बता दें।
  • जंक फूड का कम प्रयोग करें।
  • घर पर बने हुए खाने को यह महत्वता दे।
  • सैंडविच बनाते समय उसमें क्रीम या मक्खन जैसे वसा से भरपूर उत्पादों का कम प्रयोग करें बल्कि ढेर सारी सब्जियों को डालकर उसे सेहतमंद बनाएं।

FAQ,S :-

Q1. संतुलित आहार की कमी से होने वाले रोग ?

Ans. दोस्तों संतुलित आहार की कमी से होने वाले बहुत से रोग है, जो संतुलित आहार की कमी से आपको हो सकते है।

Q2. प्रोटीन की कमी से होने वाले रोग ?

Ans. प्रोटीन की कमी से होने वाले रोग कुछ इस प्रकार से निम्नलिखित है :- अवसाद, अनिद्रा, शारीरिक विकास में 
कमी, वजन का बढ़ना, बच्चों में कुपोषण जैसी बीमारी, दिमाग का कमजोर होना  और इत्यादि बहुत सारे।

Q3. असंतुलित भोजन करने से शरीर पर क्या दुष्प्रभाव पड़ता है ?

Ans. असंतुलित भोजन करने से शरीर पर बहुत दुष्प्रभाव पड़ता है और शरीर धीरे धीरे कमजोर होने लगता है 
और अन्य प्रकार के बीमारियों का भी सामना करना पड़ सकता है।

[ अंतिम शब्द ]

दोस्तों उम्मीद करता हूं कि आपको मेरा यह लेख Santulit Aahar Kise Kahate Hain बेहद पसंद आया होगा और आप इस लेख के मदद से संतुलित आहार से जुड़ा सभी जानकारी प्राप्त कर  चुके होंगे।

अगर आपको इस लेख Santulit Aahar Kise Kahate Hain में कहीं भी किसी भी प्रकार की कोई भी दिक्कत होती है, तो आप हमारे दिए गए comment box में जरूर मैसेज करें हम आपके समस्याओं का हल करने की कोशिश अवश्य करेंगे।


Read Also :-

Leave a Comment