LBSNAA Full Form In Hindi : LBSNAA का full form क्या होता है ?

LBSNAA Kya Hai :- आज के इस आर्टिकल में हम लोग जानेंगे, कि LBSNAA क्या है ? और LBSNAA Ka Full Form Kya Hota Hai ?

इसके अलावा इस आर्टिकल में हम लोग यही जानेंगे, कि LBSNAA का पूरा नाम क्या है ? और LBSNAA की लोकेशन क्या है ?

तो दोस्त यदि आप जानना चाहते हैं, LBSNAA के बारे में तो इस लेख को पूरा जरूर पढ़िए।


LBSNAA क्या है ? – LBSNAA Kya Hai

LBSNAA मूल रूप से एक ऐसा स्थान है जहां पर कलेक्टर बनाए जाते हैं। जी हां आपने सही पढ़ा है, यहां पर कलेक्टर बनाए जाते हैं।

जो कलेक्टर वर्तमान समय में आपके जिला आपके शहर में आपके राज्य में आपके राज्य की कानून व्यवस्था को संभालते हैं, आपके शहर के प्रशासनिक संबंधी फैसले लेते हैं, ऐसे लोगों का निर्माण LBSNAA में किया जाता है।

LBSNAA एक ऐसा स्थान है जहां पर जो भी व्यक्ति UPSC की परीक्षा पास करके न केवल प्रारंभिक परीक्षा बल्कि लिखित परीक्षा, और इंटरव्यू को पास करके UPSC बोर्ड द्वारा चयनित किया जाता है, उन्हें आगे की ट्रेनिंग के लिए LBSNAA भेजा जाता है।

यह स्थान अपने आप में इतना खूबसूरत और आकर्षक है कि हिमालय की गोद में बसे हुए उत्तराखंड के अंदर यह स्थान आकर्षण का क्षेत्र में है।

15 अप्रैल 1958 को भारत सरकार के अंतर्गत केंद्रीय मंत्री पंडित गोविंद बल्लभ पंत जी के द्वारा इसकी स्थापना की गई थी। इस स्थान का नाम / इस संस्था का नाम भारत के पूर्व प्रधानमंत्री श्री लाल बहादुर शास्त्री जी के नाम पर रखा गया है।

लाल बहादुर शास्त्री प्रशासकों के लिए राष्ट्रीय अकैडमी है जो तकरीबन 6580 फीट की ऊंचाई पर स्थित है और 189 एकड़ में फैली हुई है। यहां पर जिम, टेनिस कोर्ट, हॉर्स राइडिंग, इन सब की जगह भी है।

यहां पर रहने के लिए बहुत ही अधिक कड़े नियमों का पालन तो करना ही होता है, साथ ही-साथ यहां पर एकेडमी के अंदर मोबाइल फोन का इस्तेमाल करना भी वर्जित है, और यहां पर शराब पीना, और धूम्रपान करना भी सख्त मना है।

यहाँ से ट्रेनिंग करने के लिए लोग केवल भारत में से बल्कि म्यांमार, बांग्लादेश, भूटान, मालदीव सभी स्थानों से आते हैं।

LBSNAA wikipedia in hindi
LBSNAA full formLal Bahadur Shastri National Academy for Administration
LBSNAA fees₹50000 – ₹100000
LBSNAA locationCharleville Mussoorie, Uttarakhand
LBSNAA historyestablished  1 September 1959

LBSNAA का पूरा नाम क्या है ? ( LBSNAA ka full form )

LBSNAA का पूरा नाम Lal Bahadur Shastri National Academy for Administration (लाल बहादुर शास्त्री नेशनल अकैडमी फॉर एडमिनिस्ट्रेशन) है। इसके अंतर्गत लाल बहादुर शास्त्री भारत के पूर्व प्रधानमंत्री श्री लाल बहादुर शास्त्री के नाम पर रखा गया है।


Lal Bahadur Shastri National Academy for Administration में होने वाली गतिविधियां

लाल बहादुर शास्त्री नेशनल अकैडमी फॉर एडमिनिस्ट्रेशन के अंतर्गत कई प्रकार की गतिविधियां की जाती है, यहां पर सबसे पहले सभी विद्यार्थियों को कड़े नियमों के अंतर्गत बांधा जाता है।

जिसमें सबसे पहले तो विद्यार्थियों को साफ सफाई का ध्यान रखना होता है, और अपने क्षेत्र के अंतर्गत अर्थात LBSNAA के क्षेत्र के अंतर्गत केवल और केवल फॉर्मल ड्रेस पहना जा सकता है।

यह पर कोई भी व्यक्ति या लड़की, घर की ड्रेस या घर के कपड़े नहीं पहन सकते हैं। यहाँ पर  सादा चप्पल पहन के नहीं घूम सकते है। जब तक के विद्यार्थी फॉर्मल ड्रेस नहीं पहनते हैं तब तक इन्हें सुबह का खाना तक नहीं दिया जाता।

इसका मुख्य कारण यह है कि यहां पर देश का भावी भविष्य तैयार किया जाता है। इसलिए यह आवश्यक है कि उन्हें कड़े नियमों की पालना करने की आदत को प्राप्त करें।

क्योंकि धरातल पर कई बार बड़े कार्य करने के लिए कड़े नियमों का पालन करना आवश्यक होता है। यहां पर किसी भी व्यक्ति को अपने कमरे के बाहर चप्पल या घर के जूते पहनकर जाने की अनुमति नहीं होती है।

हम आपको बता दें कि लबसना उत्तराखंड के मसूरी क्षेत्र में स्थित है, और वहां पर सर्दियों के मौसम में बर्फ भी पड़ती है, इसलिए भी है आवश्यक है कि सभी विद्यार्थी यानि कि सभी फ्यूचर एडमिनिस्ट्रेटर्स अपने स्वास्थ्य का भी ध्यान रखें।

जहां पर पुरुष को एक शर्ट, पैंट, टाई और सर्दियों की मौसम के दौरान फुल स्लीव शर्ट, पेंट, टाई तथा लेदर के जूते पहनना अनिवार्य है। वहीँ महिलाओं के लिए भी यहां पर ड्रेस कोड बताई गई है जिसके अंतर्गत महिलाओं को सलवार कमीज, साड़ी, बिजनेस सूट, कुर्ता और सैंडल पहनना अनिवार्य है।

  1. यहां पर सभी विद्यार्थियों को सुबह 6:00 बजे उठ जाना होता है।
  2. उसके बाद यहां पर सभी विद्यार्थियों की तकरीबन 6 से 10 किलोमीटर की जोगिंग करवाई जाती है।
  3. यदि कोई जोगिंग नहीं करना चाहता तो वह हॉर्स राइडिंग या फिर बायसाइकिल राइडिंग भी कर सकता है।
  4. इसके बाद सभी विद्यार्थियों को एक घंटा दिया जाता है, जिसमें उन्हें नहा धोकर तैयार होना होता है।
  5. उसके बाद सुबह 8:00 बजे सभी विद्यार्थियों को मेस (भोजनालय) में खाना खाने के लिए बुलाया जाता है। मेस में विद्यार्थियों को सुबह का नाश्ता करवाया जाता है।
  6. उसके पश्चात 9:00 सभी विद्यार्थियों की ट्रेनिंग क्लास शुरू हो जाती है, जो कि शाम 5:00 बजे तक चलती है।
  7. उसके बाद सभी विद्यार्थियों को खेलकूद की गतिविधियों के लिए प्रोत्साहित किया जाता है, जिसमें विद्यार्थी अपने पसंद की गतिविधियां करते हैं।
  8. यहां पर कई प्रकार के सांस्कृतिक कार्यक्रम भी होते हैं, जिसके अंतर्गत विद्यार्थियों से ऐसे कार्य करवाए जाते हैं जो धरातल पर कलेक्टर बनने के बाद उन्हें भारत को समझने में मदद करते हैं।
  9. इसके पश्चात रात को 8:00 बजे रात का खाना खाने के लिए मैच में बुलाया जाता है, और 9:00 बजे तक सभी विद्यार्थियों को 1 घंटे में खाना खाकर सोने चले जाना होता है।
  10. यह पूरी प्रक्रिया तकरीबन 2 सालों तक दोहराई जाती है जिसमें कई बार विशेष अवसरों पर विशेष गतिविधियां भी कराई जाती है।

LBSNAA की लोकेशन क्या है ? ( LBSNAA location )

LBSNAA की लोकेशन Charleville मसूरी उत्तराखंड 24817 है। इसके अलावा यदि हम लोंगिट्यूड लेटीट्यूड के बारे में बात करें तो 78.05773° east, 30.46987° north LBSNAA का लोकेशन है।


LBSNAA की फीस कितनी होती है ? ( LBSNAA fees in Hindi )

यदि आप LBSNAA में एडमिशन लेना चाहते हैं और LBSNAA में पढ़ाई करना चाहते हैं तो हम आपको बता दें कि LBSNAA की फीस लगभग 50000 से ₹100000 तक लग होती है।


FAQ,S :-

Q1. LBSNAA का क्या अर्थ है ? – LBSNAA Kya Hai

Ans :- LBSNAA का अर्थ Lal Bahadur Shastri National Academy Of Administration होता है। 
LBSNAA इंस्टिट्यूट का नाम हमारे देश के पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी के नाम पर रखा गया है।

Q2. UPSC में LBSNAA क्या है ?

Ans :- UPSC में LBSNAA का अर्थ लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासनिक अकैडमी यानी 
( Lal Bahadur Shastri National Academy Of Administration ) है।

Q3. लबसना में एडमिशन कैसे होता है ?

 Ans :- यदि आप LBSNAA इंस्टिट्यूट में एडमिशन करवाना चाहते हैं, तो इसके लिए आपको IAS 
का एग्जाम पास करना होगा उसके बाद ही आप इस इंस्टीट्यूट में एडमिशन ले सकते हैं।

Q4. LBSNAA का स्थापना कब किया गया था ?

Ans :- LBSNAA का स्थापना 1 September 1959 को किया गया था।

[ निष्कर्ष , conclusion ]

दोस्तों इस लेख में हम लोग जाने हैं, कि LBSNAA क्या है ? और LBSNAA ka full form क्या होता है ? और इसके अलावा इस आर्टिकल में हम लोग यह भी जाने हैं, कि LBSNAA का पूरा नाम क्या है ? और LBSNAA की लोकेशन क्या है ?

तो यदि आपको यह आर्टिकल पसंद आया है और आप इस आर्टिका के मदद से LBSNAA के बारे में जान चुके हैं, तो इस लेख को अपने बाकी दोस्तों के पास भी जरूर शेयर करें.


Read Also :-

Leave a Comment